Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सनगांव गाँव के प्राथमिक विद्यालय में स्कूल में पढ़ने गए छात्र को सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोरियनपुर मजरे सनगांव गांव निवासी विनोद का 10 वर्षीय पुत्र रोहन जो सनगाँव गाँव मे स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र है। रोज की भांति आज भी वह स्कूल पढ़ने गया था। तभी स्कूल में उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन स्कूल पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By