उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट पर अपने साथी कर्मचारी के अंतिम संस्कार में सामिल होने गया युवक सीढियो से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी रमेश का 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार जो सदर नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। उसके साथी सफाई कर्मचारी श्यामलाल का स्वर्गवास हो गया तो वह अपने साथी कर्मचारी के अंतिम संस्कार में सामिल होने के लिए हुसैनगंज थानां क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट गया था। अंतिम संस्कार के बाद गंगा नहाने के लिए ओम घाट की पक्की सीढियो से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह सीढियो से लुढ़कता हुआ नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

