उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के जखनी पुलिया के समीप अज्ञात अनियंत्रीत बाइक सवार खंती में गिरकर गम्भीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचीं सरकारी एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जखनी पुलिया के समीप लगभग 22 वर्षीय अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर कही जा रहा था। जब वह मलवा थानां क्षेत्र के जखनी पुलिया के समीप पहुंचा। तभी उसकी बाइक अनियंत्रीत होकर खंती में गिर गई।

जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियो ने फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के कर्मचारी प्रदीप कुमार ने उसको अचेत अवस्था मे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही खबर लिखे जाने तक घायल अचेत अवस्था मे जिला अस्पताल में मौजूद था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share