G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के9 गाजीपुर थानां क्षेत्र के जिवकरा गाँव में अपने घर की खुली छत से नीचे गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के जिवकरा गाँव निवासी काली दीन का 55 वर्षीय पुत्र ननकई अपने घर की खुली छत पर था। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए गजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी गोलु कुशवाहा व पायलेट सचिन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के साथ अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों ने बताया मृतक शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में छत पर गया तभी वह छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। यहाँ लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share