उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध निरंतर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाई की जा रही है, जिसके अंतर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2025 -26 में अवैध खनन के 06 प्रकरणों में कुल रूपये 21,86,620/- के राजस्व की वसूली की गई है। इसी प्रकार अवैध परिवहन के 2024 प्रकरणों में कुल रूपये 9,44,36,761/- का अर्थदंड अधिरोपित कर राजस्व वसूली की गई। एवं अवैध भंडारण के भी 02 प्रकरण प्रकाश में आए जिसपर कार्यवाही करते हुए रुपए 62,46,472/-का अर्थदंड अधिरोपित कर राजस्व वसूली की गई। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध खनन,अवैध परिवहन, अवैध भंडारण के कुल 2032 प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाई करते हुए रुपए 10,28,69,853/- का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए राजस्व की वसूली की गयी। गत वर्ष में कुल 1632 प्रकरणों में रुपए 9,35,26,465/ का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए राजस्व की वसूली की गई थी। इस वर्ष किए गए प्रवर्तन कार्य से रुपए 93,43,388/-(9.99%) का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 1511 प्रकरणों में रुपए 6,94,83,300/- का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए राजस्व की वसूली की गई थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 की अपेक्षा वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रवर्तन कार्य से 2,40,57,165/ (34.63%)  का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में गत वर्ष की अपेक्षा 93,43,388/- (9.99%)का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया। इस प्रकार विगत दो वित्तीय वर्षों में जनपद फतेहपुर में अवैध खनन,अवैध परिवहन,अवैध भंडारण से रुपए 4,27,43,941(48.07%) का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया। तहसील स्तरीय एवं जनपद स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा नियमित रूप से जनपद में संचालित खनन पट्टों एवं अवैध खनन व  अवैध परिवहन की जाँच करते हुए प्रभावी कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share