Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में चार पहिया वाहन की टक्कर से रोड किनारे खड़ा युवक घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी रघुराज का 36 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र सिंह गांव में रोड किनारे खड़ा था। तभी रास्ते से निकले चार पहिया वाहन की टक्कर से शैलेन्द्र सिंह घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By