G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गाँव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव निवासी छेदी लाल का 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। तभी थानां क्षेत्र के सुजानपुर गाँव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचीं एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं अभी भी युवक अचेत है और उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share