Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के खम्बापुर में आज सुबह अपने घर मे काम कर रही महिला को साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसने अपने परिजनों को दिया तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खम्बापुर मोहल्ला निवासी स्व.सुशील की 45 वर्षीय पत्नी नीतू देवी आज सुबह अपने घर मे घरेलू काम कर रही थी। तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By