उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के थरियांव क्षेत्र में पुलिस मुठभेड में गैंगस्टर के अभियोग में वांछित पच्चीस हजार रुपये के इनामिया आरोपी को घायल हो गया। गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना थरियांव मय टीम द्वारा थाना थरियांव पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 45/26 धारा 2/3 गैगेस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित आरोपी जीशान खान पुत्र इब्राहिम की तलाश हेतु पूर्वी बाईपास पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सूचना प्राप्त हुई कि वांछित आरोपी जीशान हाईवे मोड पर शहर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया तो वह टिकसारी की ओर जाने वाले मार्ग पर भाग कर झाड़ी में छिप कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचा से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में आरोपी जीशान खान के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। प्रकरण के संबंध में थाना थरियांव पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share