G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बिजली के शार्ट सर्किट से गेहूं की पकी फसल में आग लग गई। जिसके चलते हड़कंप मचा रहा ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची। तब तक कर किसानों की लगभग ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जाफराबाद गांव की समीप जय गुरुदेव मंदिर के पीछे गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से गेहूं की पकी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेत में लगी आग को देखकर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसानों तथा युवाओं ने मिलकर काफी प्रयास के बाद आपको बुझाया सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची। आग लगने की घटना में जाफराबाद गांव निवासी सुंदर पुत्र गया प्रसाद, सोहनलाल पुत्र गुरुदीन राकेश पुत्र लालमन तथा दिलीप पुत्र राजाराम की ढाई बीघा गेहूं की फसल जल गई। खेत में आग लगने की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग टीम के लेखपाल अजीत उमराव मौके पर पहुंचे और आग लगने से फसलों के नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share