उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुपम सिंह की देखरेख में बृहस्पतिवार को एचपीवी वैक्सीन का ग्राम प्रधान राशिद राइन ने फीता काट कर शुभारंभ किया ।यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए लगाया जाता है।ए.एन.एम प्रतिमा देवी ने काजल, आरती, स्मिता सिंह आदि किशोरियों का एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के दौरान प्रतिमा देवी ने बताया कि यह टीकाकरण केवल उन बालिकाओं को लगाया जाना है। जिनकी उम्र 14 वर्ष पूर्ण हो गई हो और 15 वें वर्ष में प्रवेश किया हो।यह टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने के लिए लगाया जा रहा है। यह बालिकाओं के बाएं हाथ की ऊपरी बांह पर एक्स्ट्रा मस्कुलर 0.5 एम एल की केवल एक खुराक दी जाएगी।यह वैक्सीन मर्क एंड कंपनी द्वारा निर्मित है। सरकारी संस्थानों में पूर्ण रूप से यह वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी। इसके लिए बालिका को नाश्ता या भोजन करके आना होता है। चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुपम सिंह ने बताया कि एचपीवी का टीकाकरण सुरक्षा का संकल्प है। मुख्य रूप से किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस टीकाकरण से बेटियों का कैसर से सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर वीर बहादुर सिंह, बीसीपीएम जावेद आलम, कैलाश नाथ, हेमचंद्र चौधरी, देवनारायण, अरविंद कुमार, संदीप कुमार, कमलेश कुमार, बैजनाथ, सहित आशाएँ मौजूद रहे।तथा स्टाफ के लोग मौजूद रहे।चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर चौरसिया ने बताया कि एचपीवी का टीका सुरक्षा का संकल्प है।सर्वाइकल कैंसर से बेटियों का जीवन बचाने का यह नया विकल्प है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share