फतेहपुर- हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत हसवा कस्बे के कंपोजिट विधालय के छात्र- छात्राओं स्कूल चलो अभियान की विशाल रैली निकाली गई।जिसमें हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, ग्राम प्रधान राशिद राइन एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार पाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली निकालने के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने छात्र और छात्राओं को फूलों की माल डाल कर सम्मानित किया। और छात्र और छात्राओं को रोज स्कूल पढने के लिए हौसला बढाया। वही ग्राम प्रधान राशिद राइन ने बच्चों को बताया कि पढ़ेगे- लिखेंगे तो हम जैसे ग्राम प्रधान बनोगे, इसलिए पढाई करना जरूरी है। रैली के दौरान छात्र और छात्राओं ने अपनी अपनी आवाज बुलंद करते नारा लगा रही थी कि आधी रोटी खायेगे। रोज स्कूल पढने जायेगें। बकरी -भैस चराने नहीं जायेगें, स्कूल में पढ़ने जायेगें। पढेंगे बढेंगे तो अफसर बन जायेगें, तभी तो माँ पिता नाम रोशन करेंगे। स्कूल चलो अभियान की रैली बस स्टैंड, मीर सदर, खेलदार, पासिन पुरवा, संगत कुटी चौराहा, सहित एक दिन दर्जन मोहल्ले में छात्राओं ने भव्य रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्राओं ने अपनी आवाज से नारा लगा कर खुब बुलंद किया। इस मौके पर प्रधानध्यिपका मीना कुमारी बाजपेयी, अनिल सिंह, नीलाम उमराव, बंदना, संगीता, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, नरेंद्र मौर्य, युद्ववेश यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share