उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित टी.बी. अस्पताल परिसर में नवनिर्मित रेडक्रास भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री/सभापति इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि, अतिविशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, गणमान्य अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित व भारतमाता एवं रेडक्रास के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट के चित्रों में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ततपश्चात कार्यकारिणी व आजीवन सदस्यों द्वारा मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। चेयरमैन डॉ अनुराग द्वारा सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया साथ ही मुख्य अतिथि को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा भवन निर्माण के लिए सभी सदस्यों को साधुवाद व हार्दिक बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक इमारत नहीं बल्कि सेवा का केन्द्र है, यहां पर वंचितों, पीड़ितों, विपदा व आपदा, जरूरतमंद का कार्य किया जाएगा। हम सभी जानते है कि रेडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य है कि मानवता की सेवा करना है, चाहे वह आपदा के समय सहायता हो या जरूरतमंदों तक दवाईयां और उपचार पहुंचना है। संगठन के द्वारा अनेक सरहनीय कार्य किए जाते है जैसे दवाईयों का वितरण, एम्बुलेंस सेवाएं व संकट के समय लोगों की मदद करना। उन्होंने कहा कि जो निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है सामाजिक जीवन में हम आगे बढ़ते है तो कई चुनौतियां और कठिनाइयां आती है तो उनका डटकर सामना करना है, लेकिन उनसे घबराना नहीं है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें यही सिखाता है कि संघर्षों के बावजूद मर्यादा और कर्तव्यों का पालन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के साथ काम कर रही है किसी एक वर्ग, धर्म या समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए विकास कार्य कर रही है, जो धरातल में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। हमारा लक्ष्य है, कि हर व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे। अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग, साध्वी निरंजन ज्योति जी द्वारा जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए MRI, CT SCAN की मांग की गई है, जिस पर आश्वासन दिया है कि नियमानुसार कार्यवाई पूरी कर जनपद के राजकीय मेडिकल कॉलेज को MRI, CT SCAN की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही, अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग, साध्वी निरंजन ज्योति ने संयुक्त रूप से रेडक्रास सोसाइटी भवन बनाने के लिए सदस्यों का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया और कहा कि सेवाभाव मुश्किल है, विचारों से नहीं होती है, विचारों से प्रेरित होकर सेवा करनी है। जनपद आकांक्षी जनपद में आता है, हमारी डबल इंजन की सरकार में जनपद को आकांक्षी जनपद से महत्वाकांक्षी जनपद बनाने पर कार्य किया गया है, जिससे कि जनपद 112 आकांक्षी जनपदों में विकास की श्रेणी में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। हमारी सरकार लोक कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि द्वारा डॉ श्याम बिहारी, भवन शिल्पी शिवकरन सिंह, पेंटर महेश, बिजली मैकेनिक विकास व कार्यक्रम संचालक अनुराग मिश्र को सम्मानित किया गया। डॉ0 अनुराग द्वारा रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किए गए सभी सेवाकार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा अपने सभी आजीवन व कार्यकारिणी सदस्यों का रेडक्रास भवन बनाने में व प्रशासन के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंशी, पूर्व विधायक बिंदकी करण सिंह पटेल, पूर्व विधायक सदर विक्रम सिंह, अमरनाथ मिश्र उपसभापति, रामानंद कटियार महासचिव, अरुण सिंह कोषाध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश अन्नू श्रीवास्तव बीजेपी जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, डॉ राजेश मौर्य प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, डॉ इश्तियाक अहमद मुख्य चिकित्साधिकारी सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

