G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के विक्रमपुर गाँव के समीप दो बाईकों की आमने-सामने भिडन्त हो गई। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के नीम टोला मोहल्ला निवासी जगतपाल का 28 वर्षीय पुत्र अजय वर्मा व मोहल्ला निवासी उसका दोस्त शिवलाल गौतम का 26 वर्षीय पुत्र करन कुमार दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर ख़ागा से सुल्तानपुर घोष की तरफ जा रहे थे। और खखरेरुं थानां क्षेत्र के गुरसण्डी गाँव निवासी हरि प्रसाद का 23 वर्षीय पुत्र अवधेश किसी काम से बाइक पर सवार होकर सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र गया था। वहाँ से वह वापस लौट रहा था जब दोनो की बाइकें थानां क्षेत्र के विक्रमपुर गाँव के समीप पहुंची तभी ट्रक को ओवर टेक कर दोनो बाइकें आमने-सामने आ गई जिससे उनकी ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिससे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से हथगांम सीएचसी भेजवाया। जहाँ डॉक्टर ने करन को मृत घोषित करते हुए गम्भीर रूप से घायल अजय वर्मा व दूसरी बाइक सवार अवधेश को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता शिवलाल ने बताया मृतक व उसका दोस्त अजय दोनों स्मार्ट मीटर लगाने का काम करते थे काम के शीलसिले से कहीं जा रहे थे। तभी हादशा हो गया उनके बेटे की दो साल पहले शादी हुई थी पत्नी से कोर्ट में केस चल रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share