उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में आज वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह का कार्यक्रम विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह एवं स्टाफ द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राज नारायण सिंह (राजू), विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह एवं ग्राम प्रधान गायत्री देवी रहीं। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के इंचार्ज पर प्रदीप कुमार सिंह ब्लॉक प्रमुख राज नारायण सिंह राजू प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह तथा मंच में बैठे हुए अन्य सम्मानित व्यक्तियों को माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया। क्षेत्र में एक दिन पहले हुई एक बार दुर्घटना में दो छात्रों के निधन के कारण कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया। विकासखंड में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों पंकज कुमार प्रा वि घरवासीपुर राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुर के नंदनी देवी प्रथम अनुष्का देवी प्रथम,सुमित कुमार तृतीय स्थान छात्रों को मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता, कंपोजिट विद्यालय विरधौलपुर की छात्रा काजल देवी जनपद में दूसरा स्थान हासिल करने एवं स्टूडेंट ऑफ द ईयर तथा स्वाती देवी द्वारा 11वां स्थान पाने वाले बच्चों को ब्लॉक प्रमुख,खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय की स्वाती देवी, अनुष्का देवी एवं अंकुश कुमार और शिवचंद, कक्षा 7 के छात्र शालिनी देवी, दीपक कुमार,सिदरा बानो, कक्षा 6 के विद्यार्थी से सेजल प्रजा पति, लाल मन, अमृता सिंह को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हेतु सम्मानित किया गया। विद्यालय से पूर्व में अवकाश प्राप्त करने वाले प्रधानाध्यापक रामदास, एवं भूमि सिंह को शाल,छड़ी व भारत का संविधान की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के अथक प्रयासों से हर क्षेत्र में बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। जिसके लिए यहां के शिक्षक, अभिभावक प्रशंसा के पात्र हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि राज नारायण सिंह ने कहा की अध्यापकों द्वारा हर क्षेत्र में मेहनत कर बच्चों को बहुमुखी प्रतिभा के धनी बनने में योगदान दिया जा रहा है जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं साथ ही यदि किसी विद्यालय में बच्चों के लिए कोई असुविधा है तो मुझे अवगत कराया जाए हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ प्रदीप कुमार सिंह सौरभ सचान, दलजीत सिंह, रंजना देवी, किरण देवी, अभिलाष चंद्र ओझा, शेषनारायण दुबे पूर्व प्रधान, भूमि सिंह, रामदास,लल्लू सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सतीश कुमार सिंह चंदेल ब्रदर्स इलाहाबादी, इम्तियाज अहमद, फारूक अहमद, अशोक कुमार सिंह, शशांक सिंह नेताजी, पंकज सिंह मंत्री सुनील कुमार सिंह नरेंद्र सिंह, अवनीश कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह, एआरपी सारिका केशरवानी, निरपत सिंह, वेद नारायण द्विवेदी प्रमोद कुमार पांडे कल्यान सिंह, अजय भारती, धीरेंद्र रसूलपुरी सहित सैकड़ो शिक्षक एवं अभिभावक एवं अतिथि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share