उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई तो वहीं किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 01 निवासी पराने सोनकर का 22 वर्षीय पुत्र रूपेश सोनकर व थरियांव थानां क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी राजू सोनकर का 14 वर्षीय पुत्र राजकुमार सोनकर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बहरामपुर से निकले थे। बताया जाता है कि रुपेश के भाई रवि की 20 अप्रैल को शादी है उसी का कार्ड बांटने निकले थे। जब बाइक थाना क्षेत्र के बहरामपुर ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार रूपेश की मौके की मौके पर मौत हो गई तो वही राज कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार को सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अरुन कुमार व पायलेट गोविंद के साथ जिला अस्पताल भेज कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही हादशे की सूचना मृतक के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयो में मझला था छोटे भाई का नाम शानू है बडे भाई रवि की शादी 20 अप्रैल को होनी है मृतक की चार छोटी बहने है मां रिंकू देवी और सभी परिजनों का हादशे के बाद से रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

