Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गाँव के चौराहा में शुक्रवार की सुबह एचटी लाइन की चपेट में आ जाने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर जानू कोई तो घर में कोहराम मच गया वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चक काजीपुर गांव निवासी राजेन्द्र का 14 वर्षीय पुत्र साहिल सुबह लगभग दस बजे नरतौली गांव पालेसर मशीन में मजदूरी करने गया था। बताते हैं कि छत पर चढ़ते ही वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ने बताया कि नरतौली गांव निवासी पालेसर मालिक छेदीलाल उसके पुत्र को आए दिन जबरन अपने साथ ले जाता है और जिस काम से ले जाते हैं वह काम नहीं कराते हैं। उसने पालेसर मालिक पर गंभीर आरोप लगाएं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By