उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज जिला व शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एक जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी नारा लगाते हुए सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वाला गंज चौराहे पहुंच कर असम के मुख्य मंत्री हेमंता विश्वा शर्मा का पुतला दहन किया। पुतला दहन के पश्चात जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज यह सिद्ध हो चुका है कि भाजपा पार्टी भ्रष्टाचारियों का एक समूह है एवं चरित्र हीनता इनका गहना है। उन्होंने आगे कहा कि हेमंत विश्वा शर्मा एक अपराधी है जिसे भाजपा बचाने का प्रयास कर रही है परन्तु कांग्रेस उसे नहीं छोड़ेगी बस समय का इंतजार है वही शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने पूरी भाजपा को लुटेरी सरकार करार देते हुए कहा कि कांग्रेस जनों को अनर्गल फंसाने वाली भाजपा अपने अपराधी साथियों को बचाते बचाते अपना राजनैतिक अस्तित्व खत्म कर चुकी है साथ ही गलत ढंग से बनी सरकारें प्रदेशों को लूट रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि हेमंता विश्वा शर्मा जैसा भ्रष्ट आदमी अपनी चोरी पकड़ जाने से अर्ध विक्षिप्त हो चुका है उसको इसकी सजा जरूर मिलेगी आज नहीं तो कल। पार्टी प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे ने कहा कि अगर अमेरिका के वायोमिंग में 52000 करोड़ संपत्ति का मालिक अपने को ईमानदार समझ रहा है तो वह बताए कि ये पैसे कहां से आए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के चलते ही इसका अपमान किया था जो भाजपा को भा गया। पुतला दहन में मुख्य रूप से राजीव लोचन निषाद, पप्पू पाल, राजेंद्र लोधी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, मनोज घायल, पं. राम नरेश महराज, बसीर अहमद, जगत पाल पासवान, ओम प्रकाश कोरी, शकीला बानो सैयद सहाब अली, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा, आनंद सिंग गौतम, नौशाद अहमद, निजामुद्दीन, धर्मेंद्र सिंह, अमीरउज्जमा खान, राजीव श्रीवास्तव, इंद्र जीत लोधी, नसीम अंसारी, आमीन खान,मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

