उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज जीटी रोड पर बाइक पर सवार महिला का दुपट्टा बाइक की चेन में फस गया। जिससे चलती बाइक से गिरकर वह घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कौशांबी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के औरेनी गांव निवासी जीशान की 27 वर्षीय पत्नी खालिदा जो सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव अपने मायके आई हुई है। आज दोपहर वह अपने पति जीशान के साथ बाइक पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में स्थित डॉक्टर सिद्दीकी की क्लिनिक से दांत का इलाज करवा कर वापस बाइक से मायके लौट रहा थी। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज जीटी रोड पर पहुंची तभी खालिदा का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया। और वह रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको ई-रिक्शे पर सवार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share