उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मवइया गांव के समीप आज सुबह अपने खेतों में काम करते समय युवती को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़ा काटने की जानकारी उसने अपने परिजनों को दिया तो परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मवइया गांव निवासी सन्तोष की 18 वर्षीय पुत्री प्राची देवी आज अपने परिजनों के साथ गांव के समीप स्थित खेत में काम कर रही थी। तभी उसको किसी जहरीले किले ने काट लिया कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को बताया। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share