उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के दामपुर गाँव में शुक्रवार की सुबह भैंसे के तबेले में संदिग्ध अवस्था में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दामपुर गांव निवासी स्व0 चंद्रिका तिवारी का 48 वर्षीय पुत्र अवध नारायण तिवारी रात में खाना खाकर घर के बाहर सोने चला गया। आज सुबह उसका शव भैंसे के तबेले में फाँसी के फन्दे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के छोटे भाई राजनारायण ने बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था। कई बार उसे समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। कल शराब के नशे में था। घर वालों की डांट से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दे डाला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share