G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थानां क्षेत्र के जयराम नगर मोहल्ले में बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी गिरधारी लाल गुप्ता का 18 वर्षीय पुत्र साजन गुप्ता बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक राधा नगर थानां क्षेत्र के जय राम नगर के समीप थी तभी तेज रफ्तार से निकला दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे साजन रोड़ पर गिरकर घायल हो गया हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थाल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share