Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के भटपुरवा गाँव के समीप गुरूवार की शाम चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव निवासी शिवकुमार अपनी 31 वर्षीय पत्नी आरती देवी को बाइक में बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह भटपुरवा के समीप पहुंचा तभी अचानक चलती बाइक से महिला गिर गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए हथगाम सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By