उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव के समीप बाइक पर सवार होकर शादी का कार्ड बाटने जा रहे माँ-बेटा को पिकअप ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे माँ-बेटा दोनो रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद पिकअप चालक खुद को बचाने के प्रयास में पिकअप लेकर भागने लगा तो रोड़ पार कर रहा एक और युवक पिकअप की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बे के बी एस नल टॉवर के समीप निवासी स्व. सुनील का 20 वर्षीय पुत्र प्रियांशु की बहन की 26 अप्रैल को शादी है। वह अपनी 45 वर्षीय मां सुधा देवी को बाइक पर सवार कर शादी का कार्ड बांटने निकला था। जब बाइक थाना क्षेत्र के मवई गांव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार पिकअप उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए भागने लगी तभी तभी थानां क्षेत्र समदा सौहदरपुर गाँव निवासी शिवदास का 18 वर्षीय पुत्र सुमित अपनी माँ का इलाज कराने मवई आया था। डॉक्टर ने दवा लिखा तो वह रोड पार कर स्टोर से दवा लेने जा रहा था। उसको भी भाग रही पिकअप टक्कर मारते हुए निकल गई।

जिससे बाइक पर सवार दोनों मां बेटा और रोड पार कर रहा सुमित तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक सरकारी एंबुलेंस से माँ-बेटा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तो दूसरी एम्बुलेन्स के ईएमटी रोहित कुमार व पायलेट आशीष कुमार के साथ सुमित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share