G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ला में फायर विकेट के सामने अज्ञात वाहन अज्ञात युवक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय ने रोड पर उसको पड़ा हुआ देखा तो 112 डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ले में फायर विकेट के सामने लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक पैदल जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे अज्ञात युवक घायल होकर रोड किनारे पड़ा था। तभी स्थानियो ने 112 डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अशोक कुमार व पायलट लाल बाबू के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share