उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार के वली का पुरवा गांव निवासी गुलाब सिंह का 32 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के असोथर कस्बे के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे शैलेंद्र घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती करें उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

