उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ले में बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा युवक नींद के झोंके में पेशाब करने उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ला निवासी फूलचंद का 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पटेल बीती रात अपने घर की छत सो रहा था। तभी वह नींद में पेशाब करने के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी पत्नी रेखा देवी ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share