Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी चंद्रभान का 24 वर्षीय पुत्र बृजमोहन अपने गांव निवासी धर्मराज को बाइक पर सवार कर ख़ागा कस्बे छोड़ने आया था। खागा से वापस लौटते समय उसकी बाइक जब किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक बृजमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By