उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के कुटिया पर मोहल्ला में मजदूरी कर रहा मजदूर मकान का जीना गिरने से नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भखन्ना गांव निवासी ललई का 35 वर्षीय पुत्र गोलू जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति वह दीपक नामक ठेकेदार के साथ मजदूरी करने कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के कुटिया पर मोहल्ले के मकान में मजदूरी कर रहा था।

तभी मकान का जीना गिर गया और गोलु जीने के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी साथीयो को हुई तो तुरन्त उसको मालवे के नीचे से बाहर निकाल कर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस कें ईएमटी प्रदीप व पायलेट उमेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

