Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना खखरेरू पर माह के दूसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनकर व उनके त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई कर निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस में कुल 96 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 69 राजस्व से संबंधित, 27 पुलिस से संबंधित। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से राजस्व टीम के साथ 13 प्रार्थना पत्र तथा पुलिस से संबंधित 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया जा चुका है। शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By