फतेहपुर जिले के जहानाबाद थानां क्षेत्र के कस्बे में आयोजित सपा के संत जन जागरण यात्रा के दौरान देश वा प्रदेश के कई संतों का समागम कार्यक्रम का आयोजन किया। यात्रा के दौरान सपा नेता वा निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर सत्यातमा नंदगिरी महाराज के साथ कई अन्य संत भी मौजूद रहे। वहीं संत समागम के दौरान पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वैरागयानंद गिरि महराज ने कहा की यात्रा की इसलिए जरूरत पड़ी की हमारे यहां पिक्चर आई थी जिसका नाम था कुली नंबर 1 दूसरा बीवी नंबर वन लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री फेकू नंबर वन केवल वह फेंकना जानते हैं उनसे अच्छा फेंकने वाला कोई प्राणी नहीं मिलेगा, तीसरा गौ, गंगा, यमुना और बेटी, गौ और विकास की बात करने वाले कहा अटके हुए हैं आज संतो को इस धरा पर आना पड़ा, भाजपा वाले राम का नाम लेते हैं लेकिन राम का काम किसने किया जिन संतों ने राम का काम किया इस नालायक भाजपा पार्टी ने राम के मंदिर को छीन कर अपने आद्यपति में रख लिया यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। वहीं उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस धरा पर सीएम हेल्पलाइन में जो बेटियां बैठी हो जो दिन रात खून पसीना एक करती हो और योगी के सामने बहन बेटियों पर लाठी चलाई जा रही है उन्हें घसीटा जा रहा है उसके बाद भी योगी मौन हो वह सत्ता का योगी नहीं भोगी हो सकता है। अगर रक्षा करने वाले भक्षक हो जाएंगे तो सभी को आगे आना पड़ेगा। वही उन्होंने अखिलेश यादव को सीख देते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को शूरवीर कहते हुए कहा कि मलिक तो वफादार है लेकिन चमचों से परेशान है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share