उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा डेरा मजरे महावतपुर असहट गाँव में शुक्रवार की रात युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पिपरा डेरा मजरे महावतपुर असहट गांव निवासी लुकुवा निषाद के 25 वर्षीय पुत्र रामपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब परिजनों ने देखा तो रामपाल का शव फांसी के फन्दे से लटक रहा था। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई राजेन्द्र निषाद ने बताया कि उसका भाई कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। काफी पूछने पर भी वह कुछ नहीं बताता था। आज उसने घटना को अंजाम दे दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

