उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में दो दिवसी शतरंज क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ समापन के मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने प्रतियोगिता में विजई छात्र तथा छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं से बेहतर पढ़ाई करके अधिकारी बनने की बात कही।बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत सरकंडी गांव के पास पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार की दोपहर करीब 12:00 दो दिवसीय क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में बनारस लखनऊ आगरा हरिद्वार प्रतापगढ़ अंबेडकर नगर हमीरपुर मथुरा शाहजहांपुर कुशीनगर देहरादून फतेहपुर जौनपुर नैनीताल सुल्तानपुर महाराजगंज औरैया टिहरी चित्रकूट मेरठ बुलंदशहर संत कबीर नगर सहारनपुर हापुर मुरादाबाद सीतापुर कानपुर देहात आदि स्थान के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकार गौरव शर्मा ने शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने का काम किया। इस मौके पर उन्होंने विजेताओं से कहा कि वह आगे चलकर नेशनल लेवल की शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेकर औरजीतकर अपने क्षेत्र देश प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता के अंदर 14 बॉयज में विजेता अंशुमान सिंह पीयूष सिंह सुशांत आयांश अर्पित प्रतीक शुक्ला तथा जयेश कोठियाल को सम्मानित किया। इसी प्रकार अंदर 14 गर्ल्स में अवनी सिंह श्रेजल सिंह हरिप्रिया पांडे प्रज्ञा काव्य चौरसिया आकांक्षा तथा आकृति को सम्मानित किया गया। अंडर 17 बॉयज में ओम यादव आदर्श आयुष अभिदेव जायसवाल शोभित कुमार वंश सैनी तथा सुजल को सम्मानित किया गया अंडर 17 गर्ल्स में कामाक्षी भट्ट कृति श्रीवास्तव अंजलि प्रजापति काव्य अन्य राजपूत साक्षी तथा दिव्या सिंह को सम्मानित किया गया इसी क्रम में अंडर-19 बॉयज में जयदीप विश्वकर्मा दिव्य दर्शन अभिषेक यादव अभिनव जतिन प्रकाश मयंक कालरा तथा कृष्णा को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अंडर-19 गर्ल्स में आंचल नव्या सिंह सेल्वी बरनवाल अंशिका संजना वर्तिका तथा प्रतिमा पटेल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता उपाध्याय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बिंदकी वृंदावन राय सब इंस्पेक्टर अमरनाथ मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share