Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ मार्ग मिर्जापुर भिटारी गाँव के समीप शुक्रवार की देर शाम ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत में।डीसीएम चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के थाना डीघ गांव के मिसिर का पुरवा गाँव निवासी डीसीएम चालक कुलदीप का 26 वर्षीय पुत्र ननकऊ जो डीसीएम चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह शहर से डीसीएम चलाकर रायबरेली जा रहा था। जब वह डलमऊ मार्ग पर मिर्जापुर भिटारी गाँव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई जिससे ननकऊ की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By