फतेहपुर। किशनपुर थानां क्षेत्र के विजयीपुर गाँव की मोड पर चार पहिया वाहन और बाइक की भिडन्त हो गई। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के कमासिन थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी चन्द्रभान का 26 वर्षीय पुत्र ब्रजमोहन बाइक पर सवार होकर घर से खागा किसी।काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक।किशनपुर थानां क्षेत्र के विजयीपुर गांव की मोड पर पहुंची तभी चार पहिया वाहन से बाइक सवार की भिडन्त हो गई। जिससे बाइक सवार ब्रजमोहन रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ई.एम.टी पुष्पेन्द्र कुमार व पायलट तालिब ने घायल को इलाज के लिए हरदो सी.एच.सी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए। 108 सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share