Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के इकारी गाँव में युवती को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ व घर मे रखी दवा अधिक मात्रा में खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुईं तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के इकारी गांव निवासी मनोज कुमार की 22 वर्षीय पुत्री अंजली देवी को आज दोपहर परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट डपट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ व घर मे रखी दवा अधिक मात्रा में खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन अपने प्राइवेट वाहन से युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे युवती की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने युवती को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया तो परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By