उत्तर प्रदेश फतेहपुर गाजीपुर थानां क्षेत्र के शाह कस्बे में बाइक सवार युवक भाई की शादी का कार्ड बाटने जा रहा था। तभी ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मलवा थानां क्षेत्र के सेनीपुर गाँव निवासी विजय कुमार के पुत्र बिपिन की 26 अप्रैल को शादी है उसका 23 वर्षीय पुत्र चन्द्र भान बाइक पर सवार होकर शादी का कार्ड बांटने गाजीपुर थानां क्षेत्र गया था।

जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के शाह कस्बे में पहुंची तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक चन्द्र भान घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share