उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के औगासी यमुना नदी में नहाने गए पाँच दोस्तो में एक दोस्त गहरे पानी मे डूब गया। जिसकी जानकारी स्थानीय गोता खोरो को हुई तो युवक को बाहर निकाला मगर जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के नाशेपीर मोहल्ला निवासी राकेश सिंह का 25 वर्षीय पुत्र नितिन सिंह व मोहन लाल लोधी का 36 वर्षीय पुत्र कमल सिंह और फूल सिंह का 35 वर्षीय पुत्र विजय सिंह गाजीपुर थानां क्षेत्र के इन्द्रो गाँव निवासी जनार्दन सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अवगेन्द्र सिंह व प्रेम चंद्र का 28 वर्षीय पुत्र धनराज सिंह सभी दोस्त दो बाइको में सवार होकर गाजीपुर थानां क्षेत्र के औगासी युमना नदी में नहाने गए थे। नदी में नहाने के बाद कमल, विजय सिंह, अवगेन्द्र सिंह व धन राज चार दोस्त पानी से बाहर निकल आये और नितिन सिंह गहरे पानी मे डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया तो स्थानीय गोता खोर दौड़कर पहुंचे और नितिन सिंह को पानी से बाहर निकाला मगर जब तक बहोत देर हो चुकी थी। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

