उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हथगांव थाने की पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में हथगांव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 154/2025 धारा-65(1)/61(2) बीएनएस व 66 E आईटी एक्ट व 16/17 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित प्रकाश में आये आरोपी थानां क्षेत्र के हरी का पुरवा मजरे पैगम्बरपुर रिकौहा गाँव निवासी संतराम कोरी के 29 वर्षीय पुत्र कुलदीप कोरी व गाँव निवासी बुद्धा कोरी के 19 वर्षीय पुत्र कमल कोरी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

