उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गाँव के समीप अनियंत्रित स्कूटी सवार किशोर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के शांती नगर मोहल्ला निवासी राजू का 15 वर्षीय पुत्र अमित कुमार स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह थानां क्षेत्र के तपनी गाँव के समीप पहुंचा तभी उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे अमित गम्भीर रूप से घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share