उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र सरकंडी गाँव मे सपेरा बीती रात सपेरा अपने घर मे सो रहा था। आज सुबह जब वह सोकर उठा और अपने जूते में पैर डाल तभी जुते के अंदर छिपे कोबरा साँप ने उसको काट लिया। साँप काटने बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सरकंडी गाँव निवासी जनक कुमार सिंह का 28 वर्षीय पुत्र विक्रम सिंह जो सपेरा है साँपो को पकड़ कर उनसे खेलना उसकी दिनचर्या में शामिल है। बीती रात वह अपने घर मे सो रहा था। आज सुबह जब वह सोकर उठा और अपने जूते में पैर डाल तभी जुते के अंदर छिपे हुए ज़हरीले कोबरा साँप ने उसको काट लिया। साँप काटने बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने सपेरे को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। अपना इलाज करा रहे सपेरे विक्रम सिंह ने बताया जूते में छिपकर बैठे कोबरा साँप ने काटा है गनीमत रही कि वह अपना ज़हर नही छोड़ पाया नही तो खतरा बढ़ जाता।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

