Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अलदातपुर और जमालपुर गांव के बीच में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विक्राल रूप धारण कर लिया। जब तक आग को काबू किया जाता उससे पहले ही आग ने गेंहूँ की लगभग 11 बीघे खड़ी फसल जलाकर खाक कर दिया। जानकरीं के अनुसार आज शाम लगभग 4:30 मिनट के समीप अचानक बिजलीं के शार्ट सर्किट के चलते अलादातपुर व जमालपुर के बीच गेंहूँ के खेत में आग लग गई। आग लगने की जानकारी किसानों को हुई तो हड़कंप मच गया।


तुरन्त मौके पर पहुंचे किसानों ने आग को काबू करने के साथ-साथ दमकल कर्मियों को सूचना दिया। तेज हवाओं की चलते किसानों को आग बुझाने में काफी दुःस्वरिया पेस आई। वही आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए मगर जबतक किसानों की लगभग 11 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। वही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया बिजलीं के शार्ट सर्किट के चलते यह हादशा हुआ है जिसमे शहर के बाकरगंज निवासी बशीर के 6 बीघे, जमालपुर के मोहन मिस्त्री के 2 बीघे, अलादातपुर के लाला मौर्या का 2 बीघे, गाँव निवासी के भूरी का 1 बीघे कुल 11 बीघे फसल जलकर खाक हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By