उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक लगातार प्रयास कर रहे है। शनिवार को सिराथू क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर धमावां की प्रधान अध्यापिका भावना शुक्ला ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री रोहिणी के साथ गांव में भ्रमण कर अभिभावकों से संपर्क साधा। उन्होंने घर-घर जाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया और बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जिन बच्चों का पहले से विद्यालय में नामांकन है, उनके अभिभावकों से मिलकर उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान ग्रामीणों को विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के प्रयास से अब तक संपर्क अभियान के माध्यम से 21 बच्चों का नया नामांकन किया जा चुका है। प्रधान अध्यापिका ने कहा कि 15 अप्रैल तक निर्धारित नामांकन लक्ष्य को अधिक से अधिक पूरा करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए विद्यालय परिवार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share