उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के विकासखंड सिराथू क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा में शनिवार को स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग जागरूकता रैली शिक्षक विकास कुमार की अगुवाई में निकाली गई। रैली में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गांव में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान बच्चों ने “सब पढ़े, सब बढ़े”, “हर घर में ज्ञान का चिराग चलेगा, जब हर बच्चा स्कूल चलेगा” व “शिक्षा से देश सजाएंगे, हर बच्चे को पढ़ाएंगे” जैसे नारों के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है, विशेष रूप से उन बच्चों को जो अभी तक स्कूल नहीं जा रहे हैं या पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं। इसके तहत शिक्षकों की टीम घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करेगी। साथ ही दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दौरान संचारी रोगों से बचाव के लिए भी जागरूकता फैलाई गई और स्वच्छता, साफ-सफाई तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति लोगों को सचेत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक केशन लाल, विकास कुमार, अनूप कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, मनोज भारतीय, नंदलाल, अनवर अहमद सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

