उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की।बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की दोपहर घर से निकले 50 वर्षीय अधेड़ का शव रविवार की सुबह गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर गेहूं के खेत से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। मृतक के पुत्र ने दो लोगों पर हत्या कर शव को खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बसंतीखेड़ा गांव निवासी स्व0 रामचरन प्रजापति का पुत्र विमल उर्फ बड़कू प्रजापति शनिवार को लगभग ग्यारह बजे घर से निकला था। देर शाम वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न लगा। रविवार की सुबह गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर गेहूं के खेत से ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा जिसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र सुजीत प्रजापति ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अमैना गांव निवासी नीरज शर्मा व भवानीपुर गांव निवासी सोनू सिंह ने उसके पिता से आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख पंद्रह हजार रूपए एक वर्ष पूर्व लिए थे। काम न होने पर जब पिता ने उनसे रूपए मांगे तो देने का वादा किया और बाद में मना कर दिया। जिस पर थाने मामला पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और कुछ दिनों बाद रूपए देने की बात कही। पुत्र का कहना है कि शनिवार को उसके पिता नीरज शर्मा व सोनू सिंह से पैसा लेने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं आए तो उनकी खोजबीन की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। आज सुबह गांव वालों ने गेहूं के खेत में शव पड़ा देख सूचना दी। उसका कहना है कि रूपए न देने को लेकर नीरज व सोनू ने उसके पिता की हत्या की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share