Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर कस्बा में शनिवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी अशफाक खान के 25 वर्षीय पुत्र शारिक खान ने शनिवार की रात पत्नी से लड़ने के बाद कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कमरे से बाहर निकला कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई आरिफ ने बताया कि उसकी भाभी समरीन से आए दिन भाई का झगड़ा होता था। भाई शराब पीने का आदी भी था। जिससे आए दिन घर में कलह होती थी। मृतक अपने पीछे पुत्र हमदान व फरहान पुत्री को छोड़ गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By