G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर शनिवार की रात शव लेकर जा रही एंबुलेंस को।डम्पर ने टक्कर मार दिया। जिससे एम्बुलेन्स चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जानकारी के अनुसार मथुरा जनपद के माट थानां क्षेत्र के बिलंदपुर गाँव निवासी गुलाब सिंह का 58 वर्षीय पुत्र अमन सिंह जो एंबुलेंस चालक था। बताते हैं कि शनिवार को दिल्ली से शव लेकर झारखण्ड जा रहा था। जैसे ही वह मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर पहुंचा तभी डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दिया। जिससे एम्बुलेन्स चालक अमन सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दूसरी एंबुलेंस से शव को झारखण्ड भेजवाया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share