उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में महाराणा सांगा की जयंती के मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तथा हिंदू समाज द्वारा विशाल गौरव यात्रा निकाली गई। यह गौरव यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए बावन इमली शहीद स्मारक पहुंची जहां पर अमर शहीदों को नमन किया गया। स्मारक परिसर में संकल्प दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसे महाराणा सांगा को महायुद्ध बताते हुए उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार बिंदकी खजुहा रोड स्थित बावन इमली शहीद स्मारक में रविवार को दिन मे करीब 3:30 बजे महाराणा सांगा की जयंती के मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तथा हिंदू समाज द्वारा देश को आजाद कराने वाले अमर शहीद जोधा सिंह अटैया सहित बावन अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। महाराणा सांगा की जयंती के मौके पर इसके पहले विशाल गौरव यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कार्यक्रम के आयोजन जन सेवक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों से होते हुए बिंदकी क्षेत्र के कैंची मोड होते हुए कुंवरपुर होकर बिंदकी कस्बा पहुंची। बिंदकी कस्बे से यह गौरव यात्रा बावन इमली शहीद स्मारक पहुंची। जहां पर अमर शहीदों को नमन किया गया। अमर शहीदों को नमन करने के बाद बावन इमली शहीद स्मारक परिसर में महाराणा सांगा संकल्प दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मौजूद लोगों ने महाराणा सांगा को महान योद्धा बताते हुए उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा किया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक धर्मेंद्र सिंह जन सेवक ने कहा कि जब भी भारतीय इतिहास में शौर्य स्वाभिमान और अदम साहस की चर्चा होती है तो महाराणा सांगा का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज मिलता है। मेवाड़ के इस महान शासक ने न केवल राजपूताने की एकता को मजबूत किया बल्कि विदेशी आक्रमण कारियो के सामने भारतीय अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व से निछावर कर दिया। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि महाराणा सांगा की जयंती के मौके पर उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और स्वाभिमान का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने मालवा गुजरात और दिल्ली सल्तनत के क्षेत्र पर विजय प्राप्त की। उनका उद्देश्य केवल क्षेत्र का विस्तार ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं की रक्षा भी करना था। महाराणा सांगा ने विभिन्न राजपूत राजाओं को एक मंच पर लाकर एक मजबूत संघ का निर्माण किया था। उनको हमेशा हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर शुभम ठाकरे नागेश सिंह जेपी सिंह सुशील सिंह विजय सिंह चौहान आशुतोष अवस्थी अनिल शुक्ला युवराज सिंह अनिल सिंह पीयूष सिंह बीनू पांडे राघवेंद्र सिंह राहुल सिंह आलोक सिंह चौहान हर्षित सिंह परिहार अभिमन्यु सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

