उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अलमापुर गाँव के समीप रविवार की सुबह बाइक सवार दम्पति ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा मृतक के शवा को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरखपुर निवासी स्व0 रामकिशोर पाण्डेय का पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय अपनी 47 वर्षीय पत्नी साधना पाण्डेय के साथ बाइक से जहानाबाद थाने के चिल्ली गांव गया था। रविवार की सुबह लगभग नौ बजे वापस लौटते समय जैसे ही ये लोग बकेवर थाने के अलमापुर के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे सुरेन्द्र पाण्डेय की मौके पर मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल पत्नी को उपचार के लिए सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

