G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।खखरेरू थाना क्षेत्र के कठरिया गाँव में शनिवार की रात पानी पीने के लिए उठा अधेड़ नींद में दीवार से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कठरिया गांव निवासी छत्रपाल सिंह का 50 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह देर रात पानी पीने के लिए उठा और नींद में उसका पैर फिसल गया जिससे वह दीवार से टकरा कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल आ रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share